Published on: 25 Jun 2026
*आईजीयू के संस्कृत विभाग में प्रवेश प्रारम्भ।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के संस्कृत विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, साहित्य, वेद, वेदांग, उपनिषद एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के गहन अध्ययन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दीपक गुप्ता ने बताया कि संस्कृत विभाग में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पाठ्यक्रम के माध्यम से संस्कृत पत्रकारिता, अनुवाद, लेखन कौशल तथा शोध अभिरुचि का विकास किया जाता है। नई शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अनुरूप विभाग में आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है।
संस्कृत विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्यापन, शोध, उच्च अध्ययन तथा अकादमिक क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त UPSC, HPSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्कृत विषय के साथ बेहतर संभावनाएँ हैं। विद्यार्थी धार्मिक शिक्षक, आध्यात्मिक परामर्शदाता, अनुवादक, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, NGO Executive तथा Human Resource Executive जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना करियर बना सकते हैं।
विश्विद्यालय में उच्च शिक्षित एवं अनुभवी प्राध्यापकगण, समृद्ध पुस्तकालय, शोध सुविधाएँ, सेमिनार, कार्यशालाएँ, विशेषज्ञ व्याख्यान तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
संस्कृत विभाग, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी)
ई-मेल: chairperson.sanskrit@igu.ac.in
संपर्क: 9255405507
"संस्कृत पढ़ें, संस्कृति समझें, भविष्य संवारें।"